पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम: इस स्कीम के हैं ढेरों फायदे, 10 हजार के निवेश पर मिलेंगे पूरे 16 लाख रुपये । indian-post-office-recurring-deposit-sbenefits scheme

 पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम: इस स्कीम के हैं ढेरों फायदे, 10 हजार के निवेश पर मिलेंगे पूरे 16 लाख रुपये  । indian-post-office-recurring-deposit-sbenefits scheme 👇👇

Follow Us :- Facebook

                     Website

                     Twitter

                     Instragram


एक बेहतर निवेश हमेशा एक अच्छा रिटर्न देता है। भारत में एक बड़ा वर्ग मिडिल क्लास का है। निवेश के लिए वह सदा ऐसे रास्तों की तलाश करता है, जो सुरक्षित हो और उसमें किसी भी प्रकार के जोखिम का सामना ना करना पड़े। अगर आप भी अपने पैसों को किसी ऐसी जगह पर निवेश करने की सोच रहे हैं, जहां से एक बेहतर रिटर्न आ सके, तो आज हम आपको भारतीय पोस्ट ऑफिस की एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इसका नाम पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम को लेकर देश भर के कई लोग काफी उत्सुक दिख रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की ये योजना निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प है। इसमें कम जोखिम के साथ आप ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको इस खास स्कीम के विषय में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 



पोस्ट ऑफिस की इस आरडी (रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम) में आपको प्रति महीने 10 साल तक 10 हजार रुपये जमा करना होगा। रिटर्न के तौर पर आपको 5.8 प्रतिशत की ब्याज दर पर 16 लाख 28 हजार रुपये मिलेंगे। देश भर के कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। 

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप न्यूनतम 100 रुपये का भी निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम मूल्य की कोई सीमा तय नहीं की गई है। ये स्कीम आपको रिटर्न की गारंटी देती है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के तहत आपके अकाउंट को 5 सालों के लिए खोला जाएगा। 

वहीं कुछ बैंक 6 महीने, 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट की सुविधा भी देते हैं। इस स्कीम में आपको नियमित तौर पर पैसों को जमा करना होगा। अगर आप किसी महीने किस्त अदा नहीं कर पाते हैं, तो आपको हर महीने 1 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर भरना होगा। वहीं अगर आप चार बार किस्त नहीं भर पाते हैं, तो आपके खाते को  बंद कर दिया जाएगा।  




Comments

Popular posts from this blog

Parle-G का सचाई क्या हैं देखे। hindi

जीवन कौशल क्या है , What Is Life Skills In Hindi english Who Developed Basic Life Skills Curriculum? - UNICEFWhat are life skills and why teach them? |