Parle-G का सचाई क्या हैं देखे। hindi
सीतामढ़ी में फैली अफवाह, लोग धरल्ले से खरीद रहे Parle-G, जानिए सच्चाई
Follow Us :- Website
सीतामढ़ी में जितिया पर्व से जोड़कर एक अफवाह तेजी से फैल रहा है. लोग एक दूसरे से अफवाह बांट रहे हैं कि घर में जितने भी बेटे हैं, उन सब को पारले जी खाना है अन्यथा उनके साथ अनहोनी हो सकती है.मिल रही जानकारी के मुताबिक पूरे जिले भर में यह अफवाह तेजी से फैल रही है. इस अफवाह के कारण दुकानों पर पारले – जी बिस्किट गायब हो चुका है. लोग आनन-फानन में बिस्किट खरीदे जा रहे हैं.स्थानीय संवाददाताओं के मुताबिक बैरगनिया, ढेंग, नानपुर, डुमरा, बाजपट्टी, मेजरगंज समेत कई प्रखंडों में यह अफवाह फैल चुका है. इस अफवाह के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है.हालांकि यह अफवाह कब और कहां से फैली, यह अब तक पता नहीं चल सका है. इस अफवाह के कारण पारले कंपनी को मुनाफा हुआ है. मार्केट में पड़ा आधा स्टॉक एक दिन में खत्म हो चुका है. इस संबंध में कंपनी का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया.जैसे ही सच सामने आयेगा तो मै आपको जरुर बताऊंगा इसिलिए सचाई जानने के लीये मेरे साइट पे जरुर देखे । धन्यवाद
Follow Us :- Website
~ समाप्त~ Produce by
Anil Kumar rastogy


Comments
Post a Comment
if you have any doubts, please let me know