WATCH: MS Dhoni ने छक्का लगाकर खत्म किया मैच, खुशी से झूम उठीं पत्नी साक्षी और बेटी जीवा विस्तार से जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें
WATCH MS Dhoni: Sunrisers Hyderabad के खिलाफ शानदार जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
WATCH MS Dhoni: यूएई में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में गुरुवार को महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। कप्तान धोनी ने छक्का लगाकर मैच खत्म किया। धोनी ने जब यह हेलीकॉप्टर शॉट मारा और गेंद को बाउंड्री से बाहर किया तो दर्शकों के बीच साक्षी और बेटी जीवा भी बैठी थीं। दोनों ने उत्साह के साथ तालिया बजाकर इसका स्वागत किया। नीचे देखिए धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट का वीडियो और साक्षी-जीवा की रिएक्शन। Sunrisers Hyderabad ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए। जवाब में धोनी की टीम ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने 45 रन और फाफ डु प्लेसिस ने 41 रन बनाए। MS Dhoni ने सिद्धार्थ कौल द्वारा फेंके गए अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट लगाया। यह ओवर पिच गेंद थी, जिसे धोनी ने लॉन्ग-ऑन क्षेत्र पर एक बड़े छक्के के लिए मारा। जैसे ही धोनी ने छक्के से मैच खत्म किया, सोशल मीडिया पर उनके फैन्स झूम उठे। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी ट्वीट किया: "धोनी और एक छक्का खत्म करने के लिए। कहानी अभी खत्म नहीं हुई है ....."MS Dhoni के फैन्स का कहना है कि माही का जलवा अभी बाकी है।
Follow Us :- Website
~ समाप्त~
Produce by Anil Kumar rastog
"@context": "https://schema.org", "@type": "BlogPosting", "mainEntityOfPage": { "@type": "WebPage", "@id": "https://mydynamicguide3997.blogspot.com/" }, "headline": "", "image": "", "author": { "@type": "Person", "name": "Anil" }, "publisher": { "@type": "Organization", "name": "", "logo": { "@type": "ImageObject", "url": "" } }, "datePublished": "" }


Comments
Post a Comment
if you have any doubts, please let me know